नीमच मंडी से बड़ी खबर आ रही है, जहां पोस्तादाना के भावों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। 17 मई 2025 को शनिवार के दिन पोस्तादाना की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस तेजी से किसानों के चेहरे खिले हैं तो वहीं व्यापारियों में भी हलचल बढ़ गई है।
आज की आवक और बाजार की स्थिति
आवक: लगभग 700+ बोरी
बाजार में तेजी: ₹8000 से ₹10,000 प्रति क्विंटल तक की तूफानी तेजी
आज सबसे ऊंचा भाव: बेस्ट स्पेशल टिनोपाल ₹1,56,000 प्रति क्विंटल
नीमच मंडी पोस्तादाना के आज के सभी रेट (17 मई 2025):
क्वालिटी | आज का रेट (₹/क्विंटल) |
---|---|
बेस्ट स्पेशल टिनोपाल | ₹1,45,000 – ₹1,56,000 |
टिनोपाल | ₹1,40,000 – ₹1,45,000 |
सेमी टिनोपाल | ₹1,33,000 – ₹1,40,000 |
बढ़िया गर्रा मोटा माल | ₹1,28,000 – ₹1,33,000 |
त्रिशूल बेस्ट | ₹1,25,000 – ₹1,28,000 |
गुलाब | ₹1,20,000 – ₹1,25,000 |
रनिंग गुलाब | ₹1,15,000 – ₹1,20,000 |
एवरेज गुलाबी | ₹1,08,000 – ₹1,15,000 |
चालू माल | ₹91,000 – ₹1,08,000 |